फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कंपनी के मैनेजर से 80 हजार रुपये लूटे

Wed, 28 Dec 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात शराब कंपनी के एक सेल्स मैनेजर से हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर बाइक व 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। यह वारदात अकबरपुर कोतवाली से करीब एक किमी दूरी पर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मूल रूप से आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी सुनील कुमार पांडेय पुत्र अध्याशंकर अकबरपुर में शराब कारोबारी मनोज पांडेय की कंपनी में मैनेजर हैं। बीती रात रनियां स्थित शराब की दुकान से कैश लेकर अकबरपुर लौट रहे थे। हाइवे पर मारुति शोरूम के पास दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने असलहे के बल पर बाइक रोक ली। इसके बाद बाइक सहित डिग्गी में रखे 80 हजार कैश लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश की लेकिन तबतक वह भाग चुके थे। पुलिस ने सेल्स मैनेजर की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अकबरपुर कोतवाल एके सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की तलाश करवाई जा रही है।

पीड़ित सुनील के मुताबिक घटना के बाद तुरंत 100 नंबर डायल कर जानकारी दी थी। करीब आधे घंटे बाद अकबरपुर पुलिस की मौके पर पहुंची। पीड़ित का कहना है कि सूचना के बाद तुरंत पुलिस एक्टिव होती तो बदमाशों की घेराबंदी की जा सकती थी।
विज्ञापन


वारदात अकबरपुर कस्बे से महज कुछ दूरी पर हाइवे पर हुई। यहां पर मारूति शोरूम के साथ साथ पेट्रोल पंप आदि प्रतिष्ठान हैं। ऐसे में पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। बदमाश रात्रि 10 बजे वारदात को अंजाम देकर जिले की पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वारदात के बाद व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें