फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने के झगड़े में महिला को पीटा, चार पर रिपोर्ट

Sun, 16 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक नगर पालिका झींझक के वार्ड नंबर-एक गांधी नगर मोहल्ले में नाली में कूड़ा डालने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि सभासद ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर महिला को लाठियों से लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर महिला को बचाया। मंगलपुर पुलिस ने सभासद समेत चार के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है।
झींझक कस्बा के वार्ड नंबर एक गांधी नगर के सभासद दयाशंकर गुप्ता ने शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले संकटा प्रसाद गिरी के घर के सामने बनी नाली में कूड़ा डाल दिया। यह देखकर जब संकटा प्रसाद की पत्नी विमला देवी ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि दयाशंकर अपने पुत्रों विकास, प्रशांत तथा पत्नी अंशू देवी के साथ मिलकर विमला को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह सभासद व उसके परिजनों को शांत कराकर महिला की जान बचाई।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने सभासद समेत चारों हमलावरों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। घायल महिला को झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल में मौजूद डाक्टर मुनीश कुमार ने बताया कि महिला के सिर और शरीर में गंभीर चोट हैं।

 थानाध्यक्ष मंगलपुर जेपी यादव ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभासद दयाशंकर ने बताया कि पहले विमला देवी ने उसकी पत्नी को पीटा था। इसके बाद बीच बचाव में वह घायल हुई हैं। उन पर मारपीट का झूठा आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें