फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में राशन समस्याओं की भरमार

Wed, 20 Jul 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिकायत करने के लिए पंजीयन कराते फरियादी
विज्ञापन
 मंगलवार को हुए तहसील दिवस में कुल 194 शिकायतें आईं। जिलाधिकारी ने शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण न करने पर संबंधित अफसरों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन


तहसील दिवस में डीएम कौशल राज शर्मा के साथ एसएसपी शलभ माथुर, सीडीओ अरुण कुमार आदि ने समस्याएं सुनीं। सर्राफा व्यापारी उदयशंकर मिश्रा, लोहा व्यापारी सुशील, वंदना आदि ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने पान-मसाला की बिक्री करने वाले दुकानदार से लोग तंग हैं।

दिनभर उसकी दुकान पर नशेबाजों का जमावड़ा रहता है। हलपुरा अरौल गांव निवासी ओमकार ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसका मजूदरी का पैसा नहीं दे रहे हैं। भिडुरी चौबेपुर निवासी राधेश्याम ने बिजली उपभोग से ज्यादा बिल आने की शिकायत की। कई गांवों के बाशिंदों, नगर पंचायत शिवराजपुर के चेयरमैन और कई सभासदों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में बरती जा रही लापरवाही पर लगाम लगाने की अपील की।
विज्ञापन


शासन के वरीयता वाले कार्यों में रुचि न लेने पर सीडीओ ने अनेई के वीडीओ अतुल सचान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रामपुर नरुआ गांव की रामजानकी ने मनरेगा योजना के तहत काम करने के कई वर्ष गुजर जाने के बाद भी मजदूरी न मिलने की शिकायत की।

देवीपुर गांव के ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग को बनवाने की मांग की। सैबसू गांव निवासी राधेश्याम तिवारी ने मां की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई न होने की शिकायत की। मिडुआ गांव निवासी दिव्या कटियार ने 25 वर्षीय भाई राहुल कटियार की हत्या करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। कसबे के मुनीश्वर अवस्थी नगर मोहल्ला निवासी रामवती ने कसौड़ा मोहल्ला के कई युवक द्वारा छेड़छाड़ का विरोध  करने पर  पुत्र विशाल के साथ मारपीट करने की शिकायत की। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि कुल 194 शिकायतें आईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें