पुखरायां। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड अमरौधा और मलासा के परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें नामांकन में वृद्धि पर जोर दिया गया। इस मौके पर परीक्षा परिणाम के प्रमाण पत्र भी बांटे गए।
मलासा के खंड शिक्षा अधिकारी अरुणोदय सचान ने बताया कि कार्यक्रम के तहत छतेनी के पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों का संयुक्त उत्सव मनाया गया। जिसमें नामांकन में 10 प्रतिशत वृद्धि, नियमित उपस्थिति, स्वच्छता के लिए प्रेरित करने, स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर दिया गया।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सफाईकर्मी और रसोइयों को सम्मानित भी किया गया। डॉ. अपर्णा सचान, रीना कटियार, कुसमा सचान, कृश्णा सोनकर, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे। अमरौधा के खंड शिक्षा अधिकारी आरएन कुशवाहा ने बताया कि स्कूल चलो अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।
जिसमें शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। सह-समन्वयक सुनील कुमार यादव ने करियापुर और पुखरायां में वार्ड-7 के उच्च प्राािमिक विद्यालयों में बच्चों को प्रगति रिपोर्ट कार्ड वितरित किए।
मूसानगर प्रतिनिधि के अनुसार कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रधान और प्रधानाध्यापक मोहम्मद साबिर ने मेरिट के आधार पर कक्षा-8 के हंसराज, साबरिन व मलका को शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। सभी छात्र/ छात्राओं को परीक्षाफल भी बांटे गए। गुल्ला चौरसिया, अंजूदेवी, विद्या देवी, दीपिका त्यागी, शिवमंगल सविता, अमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।