फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परौंख समेत 20 गांवों की बिजली गुल

Fri, 21 Jul 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत सबस्टेशन, डेरापुर के फत्तेपुर फीडर से जुड़े गांव परौंख समेत 20 गांवों की आपूर्ति बुधवार की रात से बाधित गुरुवार की शाम तक बाधित रही। जिससे लोग टीवी पर कोविंद से जुड़ी खबरें नहीं देख सके। मतगणना के दिन बिजली गायब होने से ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन


फत्तेहपुर सबस्टेशन से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गांव परौंख जुड़ा हुआ है। गुरुवार को राष्ट्रपति के लिए हुई वोटिंग की मतगणना होनी थी, इसको लेकर ग्रामीणों में खास उत्साह था। लोग टीवी पर हर गतिविधि की खबर देखना चाहते थे। किंतु बुधवार शाम हुई बारिश के दौरान फत्तेपुर फीडर में खराबी आ गई इससे परौंख, खल्ला, खजुरी, रतनियांपुर, फत्तेपुर समेत 20 गांवों में बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि आज गांव के लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिन था। टीवी में उनके गांव से जुड़े रामनाथ कोविंद से संबंधित खबरें आनी थी किंतु बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण टीवी पर कार्यक्रम नहीं देख सके।  इधर, विद्युत विभाग की टीम ने सुबह से फाल्ट ठीक करने की कोशिश शुरू कर दी। जेई केके कमल ने बताया कि मशीन में खराबी आने से आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने कहा कि मशीन ठीक होने के बाद गुरुवार शाम चार बजे आपूर्ति चालू कर दी गई।


राष्ट्रपति बनते ही नलकूप के लिए मिला धन  
बिहार के राज्यपाल रहने के दौरान रामनाथ कोविंद ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गांव के लिए चार राजकीय नलकूप स्वीकृत कराए थे। उन नलकूप की बोरिंग आदि का काम हो गया है। आगे के कार्य के लिए धन का इंतजार था। गुरुवार को राष्ट्रपति बनने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन रमेश चंद्र उत्तम ने अधूरे पड़े नलकूप के कार्य को पूरा करने के लिए 56 लाख 82 हजार रुपये स्वीकृत कर दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता नलकूप वीके आर्या ने बताया कि धन स्वीकृति होने की जानकारी मिली है। जल्द ही कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन



परौंख में सफाई का काम जारी
परौंख में गुरुवार सुबह से नाली व रास्तों के सफाई का कार्य जारी रहा। कई सफाई कर्मी व ग्राम प्रधान ने अपने स्तर से कुछ मजदूरों को लगा कर सफाई शुरु कराई थी। गांव में बाहरी लोगों के आवागमन को देखते हुए साफ सफाई कार्य में जोर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें