फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से मासूम की मौत

Thu, 20 Jul 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवली कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर शिवली गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूछताछ कर घटना की जानकारी की। सिंहपुर निवासी सुनील का कच्चे मकान की दीवार बुधवार को अचानक ढह गई। इससे दीवार के पास ही खेल रही उसकी भांजी रूचि (5) मलबे में दब गई। शोर-शराबा मचने के बाद परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

मासूम ने दम तोड़ दिया।  हादसे की सूचना एसडीएम राजीव कुमार पांडेय, तहसीलदार राजीव उपाध्याय, इंस्पेक्टर राधामोहन द्विवेदी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार राजीव कुमार उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि मृतिका के परिजनों को आपदा राहत से चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें