फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों की जमीन के कब्जे जल्द हटेंगे

Tue, 28 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित तालाबों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया जाएगा। उपजिलाधिकारी सदर ने कहा है कि स्थलीय छानबीन कराई जाएगी। इस दौरान तालाबों के ऊपर जहां-जहां कब्जे मिलेंगे, उन्हें हटाकर तालाब को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि नगर पंचायत क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक बड़े तालाब हैं। इनके ज्यादातर हिस्से पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस कारण जरा सी बरसात में ही शहर की गलियां पानी से लबालब हो जाती हैं। वहीं तालाबों की जल संग्रहण क्षमता भी घट गई है। इस कारण शहरी क्षेत्र का भूगर्भ जल स्तर लगातार घटता जा रहा है।

अशोक नगर निवासी बाबू सिंह का कहना है कि नगर पंचायत की साठगांठ से सरकारी जमीनों व तालाबों की भूमि पर कब्जे कराए गए हैं। कई तालाबों को तो अभी भी पाटा जा रहा है। वहीं बीते दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोगों ने कलारन तालाब समेत अकबरपुर के समस्त तालाबों को भोगनीसागर की तर्ज पर कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी।
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी जयनाथ यादव का कहना है कि लेखपालों के जरिये तालाबों का सूरतेहाल पता कराएंगे। यदि कब्जे हुए तो खुद भी मौके पर जाकर देखेंगे। इसके बाद नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित तालाबों की जमीन पर किए गए कब्जों को सख्ती के साथ हटवाएंगे। जुलाई महीने में यह कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें