फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ नकदी-जेवर किए पार

Sat, 25 Jun 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पचोर गांव में शुक्रवार दोपहर चोरों ने घर का ताला तोड़ नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी के पुत्र की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पचोर गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी किराए पर कार चलाते हैं और अक्सर बाहर रहते हैं। घर में पत्नी सुनीता के अलावा दो पुत्र अभिषेक व अविरल ही रहते हैं। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह उनके दोनों बेटे बिठूर गए थे। पत्नी सुनीता कल्याणपुर गईं थी।

इसी बीच चोर मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ अंदर जा पहुंचे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और सूटकेस के लाकर तोड़ 35 हजार रुपये, सोने का हार, जंजीर, अंगूठियां, 50 चांदी के सिक्के, पायल आदि कीमती आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन


अपराह्न करीब दो बजे घर पहुंचे छोटे बेटे अविरल ने घर के ताले टूटे देख मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। गृहस्वामी के मुताबिक, घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ग्राम प्रधान पीयूष मिश्रा ने बताया कि दोपहर में बिजली आने से लोग गर्मी के कारण घरों में ही रहते हैं इससे गलियों में सन्नाटा पसर जाता है। सूना घर देख चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई घटना से ग्रामीणों में भय है। एसआई विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि वारदात में किसी जान पहचान वाले का ही हाथ हो सकता है जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें