अग्रिकांड के बाद शोरूम में जला पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर रविवार देर रात मुख्य मार्ग पर स्थित प्लास्टिक कुर्सी शोरूम में आग लग गई। आग के चलते शोरूम में रखा 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
रूरा कस्बा के मुख्य मार्ग स्थित चंदन दुबे के प्लास्टिक कुर्सी शोरूम में दीपावली देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक व अन्य पड़ोसियों ने दुकान का शटर खोलकर खड़ी कार को किसी तरह बाहर निकाला और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
अग्निशमन दमकलों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकान मालिक चंदन ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम सदर जयनाथ यादव व तहसीलदार शंभूशरण ने मौके पर पहुंचकर आग से क्षति का जायजा लिया है।