फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

Wed, 02 Nov 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माती जेल में भाई को तिलक करती बहनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक भैयादूज पर्व मंगलवार को जिले मेें धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर रक्षा का वचन लिया। वहीं भाइयों ने भी बहनों को आकर्षक उपहार दिए। इस दौरान घरों में पकवान व मिठाइयों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन



मंगलवार को जिले में भैयादूज पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई। भाई दूज पर बहनों ने भाई की पसंदीदा मिठाइयां खरीदी। बहनों ने भाइयों का तिलक करने के लिए चौक पूजन कर रंगोली सजाई।


साथ ही बहनों ने हल्दी, पुष्प, चावल, मिठाई आदि से भाइयों के माथे पर तिलक लगा मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने बहनों का आर्शीवाद लेकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। भाई दूज पर्व देर शाम तक मनाया जाता रहा।  
विज्ञापन


सवारी वाहनों का टोटा, डग्गामारों की पौ-बारह- कानपुर देहात। भाईदूज पर भाइयों को टीका लगाने के लिए निकली बहनों को सवारी वाहनों के लिए चौराहों व तिराहों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। अकबरपुर, रूरा, रनियां, शिवली, रसूलाबाद, झींझक, डेरापुर, सरवनखेड़ा, मुंगीसापुर आदि क्षेत्रों में वाहनों का टोटा बना रहा। इसके चलते कस्बा क्षेत्रों में सवारी वाहनों की कमी से लोग बेहाल रहे।

शाम होते-होते सवारी वाहनों के इंतजार में खड़े लोगों से भीड़ की स्थिति इस कदर बनी कि चौराहे पर जाम का नजारा दिखने लगा। सवारी वाहनों के चौराहों पर पहुंचते ही मारामारी मच जाती। इसका फायदा डग्गामार वाहन चालकों ने उठाया। घर जल्दी पहुंचने के चलते लोगों ने मनमाना किराया देने में ही भलाई समझी और अपनी जेब ढीली की।


खूब बिकी मिठाई- कानपुर देहात। भैया दूज पर चौराहों, तिराहों में मिठाई की दुकानें सजी रही। दुकानदारों ने मंगलवार को भाई दूज के चलते दुकानों के बाहर सड़कों तक स्टाल लगाकर तरह-तरह की मिठाइयों की बिक्री की। लोगों की पसंद मिठाइयों के गिफ्ट पैक रहे।

दुकानों में पैकजिंग मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। बहनों ने भाइयों की पसंद की तरह-तरह की मिठाईयां खरीदी। दुकानों में देर रात तक मिठाई की खरीददारी होती रही।


सोशल साइटों से दिए बधाई संदेश- कानपुर देहात। दीपावली व भैयादूज पर दिन भर मोबाइल, व्हाटएप व एसएमएस आदि के जरिये बधाई संदेशों का दौर जारी रहा।


भाईदूज पर घर न पहुंच पाने वाले भाई व बहनों ने मोबाइल, व्हाटसएप, एसएमएस आदि के जरिये बहनों से माफी मांगकर आशीर्वाद लिया। इसके चलते सुबह से ही नेटवर्किंग में दिक्कत रही। संदेश भेज रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अपनों तक बधाई देने के लिए लगातार मोबाइल पर ही टकटकी लगाए रहे।


750 बहनों ने जेल में भाइयों को किया तिलक- कानपुर देहात। भाईदूज पर जिला जेल माती में सुबह से ही भाई का टीका करने के लिए बहनों की भीड़ लगी रही। जेल प्रशासन ने इसके लिए बहनों और भाइयों को शाम 3:30 बजे तक की अनुमति दी गई। जेलर आरके पांडेय ने बताया कि भाईदूज पर विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान 750 बहनों ने जेल पहुंचकर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें