आग से जला लक ड़ी का खोखा व जला हुआ सामान दिखाता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा स्थित रेल बाजार मोहल्ले में लकड़ी के खोखे में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे खोखे में रखा सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार सुुबह खोखा मालिक ने सूूचना चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
कस्बा के वार्ड नंबर 13 रेल बाजार मोहल्ला निवासी पप्पू की मोहल्ले में लकड़ी का खोखा है, जिसमें गुटका, नमकीन, चाय आदि की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। तभी देर रात किसी शरारती तत्व ने खोखा में आग लगा दी। इससे खोखा व उसमें रखा समान जलकर राख हो गया।
पीड़ित ने बताया की खोखे में 15 हजार का सामान रखा था। झींझक चौकी के एचसीपीअवधेश यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी