फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी झंडा फहराने की सूचना देकर छकाया

Thu, 04 Feb 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर क्षेत्र के हिरनी गांव में पाकिस्तानी झंडा फहराने की सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा। लेकिन, एक मकान की छत पर मजहबी झंडा लहाराता मिला।
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। हिरनी गांव निवासी युवक महेश सिंह ने कंट्रोल रूम को गांव के मो. सलीम के मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगा होने की सूचना दी।
विज्ञापन



एसओ घाटमपुर अशोक कुमार सिंह और पतारा-भीतरगांव चौकियों का पुलिस बल गांव पहुंचा। पुलिस मो.सलीम के दरवाजे पहुंची।

मकान की छत पर पाक का नहीं बल्कि, मजहबी झंडा फहराता मिला। सलीम ने बताया कि बारावफात त्योहार पर झंडा अपने मकान की छत पर लगाया था।

एसओ ने बताया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को परेशान करने वाले महेश सिंह को पकड़कर थाने में बैठाया गया है। उसके खिलाफ झूठी सूचना देने के आरोप में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें