फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध का अपहरण कर ले जाने का आरोप

Fri, 27 Nov 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के ग्राम बरनांव निवासी एक वृद्ध का अपहरण किए जाने की सूचना उसकी पत्नी ने थाने में दर्ज कराई। आरोप है कि उसकी संपत्ति हथियाने के लिए वृद्ध के भाई और भतीजे अपहरण कर ले गए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कथित अपहृत को बरामद भी कर लिया है। बरनांव गांव निवासी श्यामा देवी पत्नी छुन्नू सिंह उर्फ पुजारी ने बताया कि वह नि:संतान है।

 देखरेख के लिए उसने अपने भाई जयराम सिंह को घर में रखा है। इधर, छुन्नू सिंह (72) के भाई करन और उसके लड़कों की निगाह उसकी 12 बीधे कृषि भूमि, मकान और अन्य संपत्ति पर है।
विज्ञापन


उनको भय है कि छुन्नू कहीं संपत्ति अपने साले जयराम के नाम न कर दे। श्यामा ने बताया कि बुधवार की देररात करन सिंह का पुत्र राघवेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह पुत्र देशराज सिंह और दो अन्य लोगों ने उसके घर में धावा बोला।

आरोप है कि हमलावर उसके पति छुन्नू सिंह को चारपाई से जबरन उठाकर एक जीप में डालकर ले गए। श्यामा और उसके भाई जयराम ने विरोध किया तो हमलावरों ने उनको डंडों से जमकर पीटा, जिसमें जयराम का एक हाथ टूट गया और उसके शरीर में कई जगह चोटेें आई हैं।

आरोप है कि छुन्नू सिंह को अगवाकर ले जाने वाले उसकी संपत्ति हड़प सकते हैं। थाने में श्यामादेवी की ओर से आरोपियों के खिलाफ अपहरण और 30 हजार रुपये लूट की तहरीर कोतवाली में दी गई।
विज्ञापन


एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। बताया कि पुलिस ने छुन्नू सिंह को कानपुर शहर के एक निजी अस्पताल से बरामद कर लिया है।

उसको भर्ती कराने वाले भाई करन सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच और तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें