फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में वृद्ध को पीटा, रिपोर्ट

Mon, 29 Feb 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती के कुरसेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक वृद्ध को रास्ते में घेरकर पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने आरोपियों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गंगानरायन (62) ने बताया कि उसका पड़ोसी संतोष पुत्र अयोध्या से पुराना विवाद चल रहा है। बताया कि खेत से सिंचाई करके वापस घर लौट रहा था। देररात 11.30 बजे जैसे ही वह तालाब के पास पहुंचा।

वहां पहले से घात लगाए खड़े संतोष, राम स्वरूप और देशराज ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंगा नारायन बेहोश होकर गिर गया तो हमलावर फरार हो गए। काफी देर बाद उसे होश आया तो लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन


उसके पुत्र सुधार कुमार ने रात में पुलिस को मामले की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा नारायन के पुत्र सुधीर की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर घायल की डाक्टरी कराई गई है। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें