फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककवन की ग्राम पंचायतें खुले में शौच मुक्त होगी

Wed, 27 Dec 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रामीणों का जागरुक करने के लिए रैली निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 ककवन विकास खंड को खुले में शौच मुक्त बनाने के बनाने के लिए ब्लाक के अधिकारी-कर्मी सक्रिय हो गए हैं। जिला पंचायत राज विभाग की टीमें लगातार गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता की सीख देकर उन्हें शौचालय के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत राज विभाग की जिला समन्वयक पूर्णिमा वर्मा, ऐश्वर्या मिश्रा व सीएलटीएस की टीमों ने ककवन विकास खंड कार्यालय में डेरा डालकर रोज गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैदों, शाहपुर दूलू, मौजमपुर, उठ्ठा, कुरेह, इब्राहिमपुर रौंस में जागरूकता टीमें जाकर सुबह चार बजे ग्रामीणों को खुले में शौच जाने से होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को जागरूक करने आए अधिकारियों की मानें तो जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के आदेश पर ककवन ब्लाक को ओडीएफ बनाने के लिए 26 जनवरी तक का समय दिया गया है। पूर्णिमा वर्मा के मुताबिक गांव के जरूरतमंद ग्रामीणों की सूची बनाने के लिए ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारियों को लगाया गया है। जल्द शौचालय बन सके इसके लिए लाभार्थियों की सीबीएस बैंक अकाउंट में निर्माण की प्रोत्साहन राशि भी भेजी जा रही है। गांवों में जागरूकता अभियान के दौरान एडीओ पंचायत मुन्नालाल खंड प्रेरक शिवम सक्सेना, सहायक रामलखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें