फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने आग लगाई

Mon, 01 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अाआग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को एक नवविवाहिता ने आग लगा ली। आग का गोला बनी पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


डेरापुर थाना क्षेत्र के बीबापुर गांव निवासी नंदलाल ने पुलिस को बताया कि उसके दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र वकील अपनी पत्नी ममता व मां कैलाशी देवी के साथ अलग रहता है। दूसरे पुत्र नीरज की 15 जुलाई 2016 को करुआ ताला थाना देवराहट निवासी पहलवान की पुत्री मंजू उर्फ रामश्री से विवाह हुई थी। सुबह किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा।  इसके बाद मंजू ने नाराज होकर आग लगा ली। पति बचाने के लिए दौड़ा। तब तक वह काफी झुलस गई। जानकारी मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी केपी सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
 चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक मंजू ने जहां छत पर आग लगाई थी। वहां बहुत मात्रा में जलाऊ लकड़ी खरपतवार थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें