फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात उठनी थी, उठा जनाजा

Thu, 05 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव में नलकूप में सो रहे एक युवक का चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। पिता की  तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीओ कृष्णकुमार ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है। मालूम हो कि युवक की अगले माह बारात जानी थी।

क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी शब्बन का पुत्र शमशाद (25) गत मंगलवार की रात खेतों में लगे निजी नलकूप में सोया था। बुधवार सुबह उसकी लाश चारपाई पर पड़ी मिली। उसका चेहरा किसी नुकीली वस्तु से कुचला गया था।

शरीर में तीन-चार जगह चोट के निशान थे। युवक की हत्या का पता लगते ही आसपास गांवों के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची।

मृतक के पिता शब्बन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शब्बन ने गांव के ही रामसेवक पुत्र रामप्रसाद के ऊपर संदेह व्यक्त किया है। आरोप है कि रामसेवक सुबह उसके खेत में गया था।
विज्ञापन


सबसे पहले उसे घटना की जानकारी हुई थी, लेकिन उसने हत्या की जानकारी नहीं दी। उधर, मृतक के पिता ने बताया कि शमशाद की शादी तय हो गई थी, अगले माह बारात जानी थी।

हत्या के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। सीओ कृष्णकुमार ने बताया कि पूछताछ में रामसेवक ने शब्बन के खेत में लगे नलकूप के पास जाने की बात की है। शमशाद को आवाज दी थी लेकिन, कोई जवाब न मिलने पर वह आगे चला गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें