भारतीय स्टेट बैंक की भोगनीपुर ब्रांच में शुक्रवार को एक युवक महिला के हाथ से 15 हजार रुपये छीनकर भाग खड़ा हुआ। मौजूद लोगों के सहयोग से यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भोगनीपुर के विरोहा गांव निवासी राजा बाबू की पत्नी रामदुलारी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक भोगनीपुर में उसका खाता है। शुक्रवार को वह 15 हजार रुपये खाते में जमा करने आई थी। वहां एक युवक ने जमा पर्ची भरने की बात कही। जमा पर्ची भरने के बाद उसने जमा करने के लिए रुपये भी मांगेे। मना करने पर वह रुपये छीनकर भाग खड़ा हुआ। शोर मचाने पर गांव के विजय कुमार, भोगनीपुर के
मनोज कुमार ने दौड़ाया। वहीं सूचना पर यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने भी पीछा किया और उसे चौराहे पर मस्जिद के पास पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम-पता अमरौधा के कुंजरहठी मोहाल निवासी फैय्याज बताया। कोतवाल राधामोहन दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।