फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार फौजी की मौत,

Thu, 22 Jun 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रूरा कस्बे में बुधवार देर शाम अकबरपुर रोड पर तेज रफ्तार टेंपो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे फौजी की मौत हो गई जबकि बाइक में सवार तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस सभी को लेकर जिला अस्पताल गई। वहां डाक्टरों ने घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हेलमेट लगाने की बात स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन


रूरा थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव संजू कुमार (40) सेना में देहरादून में तैनात था। अभी हाल ही वह छुट्टी पर अपने गांव आया था। बुधवार की देर शाम वह अपने बेटे रोहित (9), मानू (5) व भतीजे प्रांशू 7 को बाइक से लेकर कस्बा रूरा कुछ सामान खरीदने गया था। वहां से वापस घर जाने के दौरान रूरा रोड पर टेंपों स्टैंड के पास सामने से रही तेज रफ्तार टेंपों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे फौजी व तीनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।

सभी घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर गई। डाक्टर पवन पार्या ने फौजी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल तीनों बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के बाद कानपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उसकी मौत पर वहां कोहराम मच गया। एसओ बीएम वर्मा ने बताया कि फौजी के शव को कब्जे मे लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें