फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाकर गांवों में दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 27 Mar 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रामीणों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते प्रभारी डीएम केके गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश को वर्ष 2018 तक शौचमुक्त कराना है। यह कार्य कागज पर नहीं हकीकत में करके दिखना चाहिए। यह बात प्रभारी जिलाधिकारी  केके गुप्ता ने आलमपुर खेड़ा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन



आलमपुर खेड़ा ग्राम पंचायत स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में ग्राम प्रधानों, कर्मचारियों व ग्रामीणों को खुले में शौचमुक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी केके गुप्ता ने कहा कि उक्त ग्राम पंचायत को ओडीएफ  किया गया है। गांव को स्वच्छ बनाने के लिए सामूहिक सफाई करेंगे।

कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 तक शौचमुक्त करने का संदेश दिया है। जिले की 86 ग्राम पंचायतें ओडीएफ के कगार पर है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत की। इस पर प्रभारी डीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



वहीं ग्राम प्रधान ओमेंद्र सिंह व सचिव दिनेश पांडेय ने अनियमितता बरतने से इंकार किया। डीडीओ राजितराम मिश्रा व डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने ओडीएफ  मुक्त बनाने पर जागरूक किया। तत्पश्चात प्रभारी डीएम केके गुप्ता, डीडीओ राजित राम मिश्रा, डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ, ग्राम प्रधान व सचिवों ने गांव में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान पर जोर दिया।


इस मौके पर बीडीओ सौरभ बर्नवाल, एडीओ पंचायत विष्णु गुप्ता, ग्राम प्रधान ओमेंद्र सिंह, सुरेंद्र मिश्रा,  पूर्व एडीओ पंचायत, दिनेश पांडेय, राजेंद्र गौतम, संजय त्रिवेदी, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें