फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में बिछड़ी बच्ची को माता-पिता से मिलाया

Mon, 06 Nov 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपनी मां की गोद में बच्ची अनामिका। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कसबे के कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में लगे मेले में बिछड़ी मासूम बच्ची को पुलिस ने उसके माता-पिता से मिलवा दिया। बीरपुर निवासी गोरेलाल की पत्नी सरोज बच्चों के साथ मेला देखने आई थी, जहां भीड़भाड़ में उसकी चार वर्षीय बच्ची अनामिका उससे बिछड़ गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन, वह नहीं मिली। इसकी सूचना कसबा पुलिस चौकी और मेला कैंप में दी गई।
विज्ञापन

देर शाम बच्ची रामसारी रोड पर रोती हुई बरामद हो गई। वह मेले से भटककर रामसारी रोड पर पहुंच गई थी। कसबा चौकी इंचार्ज मो. नईम ने बताया कि बच्ची को बरामद करने के बाद उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। मां की गोद में पहुंचते ही मासूम अनामिका के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई और वह किलकारी मारकर हंसने लगी। वहीं, बच्ची को पाकर माता-पिता के खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें