निकाय चुनाव नामांकन के आठवें दिन (रविवार) नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 06 और सदस्य पद के लिए 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किए।
सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते ज्यादा चहल पहल रहने की संभावना है। अध्यक्ष पद के लिए जिन लोगों ने नामांकन कराया उनमें आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी मो.इस्लाम कुरैशी, निर्दलीय पंकज पांडेय उर्फ छोटे मुन्ना, मधुसूदन, दिनेश कुमार, श्रीमती सुधा सचान और राशिदा रिजवी शामिल रहे।
वहीं, सदस्य पद के लिए कूष्मांडा नगर से गोमती, शिवपुरी पूर्वी से राशिद, जवाहर नगर पूर्वी से नितेश कुमार, आछी मोहाल पश्चिमी से मोइनुद्दीन, नौबस्ता पूर्वी से इफ्तखार, शिवपुरी पश्चिमी से अमित कुमार, आछी मोहाल से बृजेश, शिवपुरी पश्चिमी से सुऐब आलम, बसंत बिहार से पुष्पा देवी, कूष्मांडा नगर से मंजू देवी पांडेय, अशोक नगर उत्तरी से इंद्रा देवी और सुषमा देवी, आशानगर से नरेश सिंह और वार्ड हाफिजपुर से शहजाद ने अपना पर्चा दाखिल किया।
इधर, सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। राजनैतिक दलों भाजपा, सपा, आप और बसपा के प्रत्याशी पर्चे भर चुके हैं। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा आज दाखिल होना है। वहीं, एक सेट में नामांकन करा चुके कई प्रत्याशी अंतिम दिन समर्थकों के जुलूस के साथ दूसरा सेट दाखिल करने आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तहसील परिसर में सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद किए हैं।