क्षेत्र के लड़ुआपुर गांव में एक विवाहिता की फ ावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद ससुरालीजन शव को घर में छोड़कर फरार हो गए। विवाहिता के भाई व मां के पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी प्रभाकर चौधरी ने विवाहिता पक्ष के लोगों व ग्रामीणों से जानकारी ली। मृतका के पति, जेठ, ममिया ससुर, ननद नंदोई, सास व मृतका के पति व उसके दोस्त के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
डेरापुर थाना क्षेत्र के लड़ुआपुर गांव निवासी अतुल पुत्र मुन्ना लाल की शादी मंगलपुर क्षेत्र के खानपुर रसूलाबाद निवासी रामनाथ की पुत्री विनीता से 12 जून 2015 को हुई थी। बताते हैं कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुराली जन बाइक और सोने की अंगूठी मायके से लाने के लिए दबाव बनाने लगे।
विनीता ने जानकारी मायके वालों को दी। पिता रामनाथ ने दामाद अतुल उर्फ जनार्दन को समझाकर मामला शांत कर दिया। कुछ माह बाद दोबारा ससुराली जनों ने मांग शुरू कर दिया। विवाहिता के भाई अनिल का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर बहन से मारपीट कर भूखा रखते थे। जानकारी होने पर विनीता को घर लाया गया था। बीती 25 फ रवरी को पति अतुल उर्फ जनार्दन, उसका मामा पन्नालाल दोस्त अरूण कुमार घर पहुंचे और अपनी गलतियों पर माफ ी मांगकर विनीता को विदा कराकर ले गए थे। भाई का आरोप है कि 26 फ रवरी की रात सभी ने एक राय होकर विनीता के सिर पर पीछे से फावड़े से वारकर हत्या कर दी। शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गए। पड़ोसियों से मायके वालों को सूचना मिली।
थाने के प्रभारी निरीक्षक मो. फ ाजिल सिददीकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि अभी तक मृतका के पति सहित कोई भी परिवारी सदस्य नहीं मिला है। इससे लगता है कि हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई।
पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी घटना स्थल पर पहुंचकर फिं गर प्रिंट के लिए फोरेंसिक टीम बुलवाया और विभिन्न वस्तुओं एवं स्पाट तथा हत्या के प्रयोग में लाए गए फ ावडे़ में लगे ब्लड आदि का सैंपुल कराया। एसपी ने घटना के बावत ग्राम प्रधान पति सुरेंद्र सिंह सहित गांव के अन्य लोगों से जानकारी ली। सीओ माजिद अब्सार व प्रभारी निरीक्षक मो. फ ाजिल को विभिन्न बिंदुओं पर गहराई से जांच कर घटना के खुलासे के साथ साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।