आरएसजीयू पीजी कॉलेज एनएसएस शिविर में रविवार को टोलियां बनाकर सर्वे कराया। स्वयंसेवकों ने आर्थिक एवं सामाजिक सर्वे किया।
‘मन है विश्वास, हम होंगे कामयाब’ गीत से दिनचर्या का शुभारंभ किया। परिसर और सघन क्षेत्र में श्रमदान करने के बाद 10-10 स्वयंसेवकों की टोलियां बनाईं। टोली का दिशा और निर्देश देने के लिए एक स्वयंसेवक को मॉनीटर का दायित्व सौंपा।
स्वयंसेवकों ने घर के मुखिया का नाम, स्त्री व पुरुषों की संख्या, जाति, आयु वार गणना, साक्षर-निरक्षर का विवरण, शैक्षिक योग्यता, रोजगार स्थित, वृद्ध, विकलांग, विधवा, असहाय, बीमारियों से संबंधित प्रपत्र में सर्वे किया। लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक भी किया।
नगर की प्रमुख बस्तियों में सर्वे करने के बाद शिविर में कार्यक्रम अधिकारी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि सर्वे करने से स्वयंसेवकों को सामाजिक और आर्थिक स्थिति का ज्ञान हो जाता है। भविष्य में स्वयंसेवक आसानी से सर्वे भी कर सकते हैं।
इस अवसर पर रितिका, श्रद्धा, आरती, रिहाना, हुमा, क्षमा, अंजली शर्मा, काजल, मीना, शशि, ज्योति, अरुण, कुलदीप, राजेश, यश, वरुण, फैजान, नगमा, आफरीन, आतिया, वंदना, सोनम, गोल्डी, छाया, शिवानी, मानसी, रजी हैदर आदि स्वयंसेवकों ने टोली बनाकर सर्वे किया। सुनील कुमार प्रजापति और रवि कुमार ने टोलियां की निगरानी की।