प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और खुशी का इजहार किया।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और खुशी का इजहार किया।
वहीं करकरापुर गांव में वरिष्ठ नेता विष्णु दिवाकर ने बुजुर्गों को माल्यार्पण करते हुए मिठाई बांटी। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, परवेश कटियार, कहिंजरी मंडल अध्यक्ष केपी सिंह, सीएल वर्मा, अनुराग सिंह, आदित्य सिंह, आशीष पांडेय, पुनीत मिश्रा, सुरेश पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं रूरा में कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।
अकबरपुर शहर में गोपाली सैनी की अगुवाई में भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर श्यामू, मुकेश गुप्ता, कुंवरसिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, लल्लू गुप्ता आदि मौजूद रहे। डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कस्बे में संचालित विद्यालय में बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के भाई राजेंद्र सिंह ने नरेंद्र मोदी को विकास पुरुष बताते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
वहीं सीएचसी में रोगियों को फल वितरित किए। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष रामकिशन, विजय कुमार, सुरेशचंद्र, कीरत कुमार गुप्ता, विनीत त्रिवेदी, रंजन त्रिपाठी, सुरेश पाल, विनोद पाल एडवोकेट, रामकिशोर पांडेय, जयकरणसिंह भदौरिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटा और सीएचसी में मरीजों को फलों का वितरण किया।
रामजानकी गेस्टहाउस में रामविलास त्रिपाठी, सत्यप्रकाश संखवार को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर स्वागत किया। इसके बाद निर्मला संखवार, सत्येंद्र सिंह सिसौदिया, सुरेश त्यागी, विष्णु दिवाकर ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर शिवपाल सिंह, अरुण दुबे, बृजेश त्रिपाठी, पिंकी श्रीवास्तव, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।