ट्रेन हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकालते डा. अंबेडकर जन्मोत्सव मेला कमेटी के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पुखरायां स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में काल कवलित हुए सैकड़ों लोगों की आत्मा की शांति के लिए जगह- जगह श्रद्धांजलि दी गईं। इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
मंगलवार को अकबरपुर तहसील के जगजीवन पुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर नम आंखों से मृत लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दो मिनट का मौन रख मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक मो. मुस्तकीम मंसूरी, सहायक अध्यापक सरमन शर्मा, निशा राजपूत, प्रधान रमेश बाबू आदि मौजूद रहे। वहीं डा. अंबेडकर जन्मोत्सव मेला कमेटी के तत्वावधान में लोगों ने हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग मोमबत्ती लेकर चल रहे थे।