फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 18 Feb 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरहुली गांव में एक युवक  जामुन के पेड़ पर फांसी का फंदा बांधकर झूल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मदन गोपाल यादव के तीन पुत्र हैं। बड़ा छिद्दू सिंह पत्नी के साथ बिंदकी (फतेहपुर) में रहता है। जबकि, छोटा बेटा मानसिंह एयरफोर्स में है।

सिर्फ मंझला बेटा फूल सिंह (35) ही गांव में रहता था और वह अविवाहित था। गांववालों के मुताबिक फूलसिंह शराब का लती था।

बुधवार की सुबह वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो मां रतनदेई ने उसको डांट दिया। इससे नाराज होकर वह पड़ोसी गांव लालपुर पहुंचा और वहां बाजार से रस्सी खरीदकर लौटा और फिर जमकर शराब पी। इसके बाद घर से निकल गया।
विज्ञापन


दोपहर बाद उसकी लाश गांव के ही कैलाश यादव के बगीचे में खड़े जामुन के पेड़ में फांसी पर झूलती मिली। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। शाम को साढ़ चौकी इंचार्ज संजीव कुमार राठौर और फील्ड यूनिट पहुंची। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें