फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गंगा नदी में खनन पकड़ा

Wed, 17 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर पुलिस ने मंगलवार को दुर्गापुर गांव के पास  गंगा नदी से अवैध ढंग से खोदकर ले जा रही बालू भरी ट्राली पकड़ी। पुलिस अधिकारियों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन


शिवराजपुर थाना के दरोगा सर्वेश यादव ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र के दुर्गापुर गंगा कटरी गांव में नदी से अनाधिकृत रूप से खनन की सूचना मौके पर जा रहे थे, तभी दुर्गापुर गांव जाने वाली सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली में बालू लेकर जा रहा था, जब इस ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा।

घेराबंदी करने वाले पूरा मामला प्रकाश में आया। चालक ने दुर्गापुर की प्रधान विनीता यादव के ससुर और गांव के पूर्व प्रधान रहे श्याम सुंदर यादव द्वारा खनन की बात स्वीकारी। इसके बाद ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने लाया गया।
विज्ञापन


उधर, ग्राम प्रधान विनीता यादव ने बताया कि बगीचे में बालू पड़ी थी। वहीं से ट्रैक्टर द्वारा ट्यूबवेल पर लाई जा रही थी, तभी चुनावी रंजिश मानने वाले लोगों ने पुलिस को गलत सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बालू सहित गाड़ी पकड़ ली।
विज्ञापन


जबकि, प्रभारी थानाध्यक्ष मानिक चंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर को सीज कर कार्रवाई शुरू कराकर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें