फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से उगाही करते युवक को पीटा

Thu, 18 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर तहसील परिसर में किसानों को सूखा राहत सहित विविध राजस्व संबंधी कार्यों के कराने के नाम पर धन उगाही करने वाले एक युवक को अधिवक्ताओं ने दबोच लिया।
विज्ञापन


युवक को पीटकर तहसीलदार को सौंप दिया गया। राजस्व अधिकारियों की जांच में दोषी पाए जाने पर युवक को जेल भेज दिया गया।

बुधवार को तहसील परिसर में क्षेत्र से आए किसानों को सूखा राहत की चेक दिलाने और दैवी आपदा राहत की चेक का पैसा कैश कराने के नाम पर किसानों को झांसे में फांस रहे महिगवां गांव निवासी अमित कुमार को अधिवक्ताओं ने दबोच लिया।

पोलपट्टी खुलते ही लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उसे पकड़कर तहसीलदार को सौंप दिया।

तहसीलदार ब्यास नारायण उमराव ने बताया कि उक्त युवक की पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं, इसलिए युवक जिस लेखपाल के संग काम करता है उससे स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


तहसीलदार ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि राजस्व संबंधी किसी भी कार्य के लिए कोई भी रुपये बिना रसीद के न दें। यदि कोई सरकारी कर्मी काम के लिए पैसा मांगता है तो उसकी जानकारी कार्यालय को दें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें