कानपुर देहात रविवार को अकबरपुर हिंदी भवन में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को नशमुक्ति, शाकाहार व चरित्रवान जीवन जीने की सलाह दी गई।
रविवार को हिंदी भवन में आयोजित महाआरती के दौरान भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि लोगों को अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। जीवन को सुचारुता देने और सहजता से कर्तव्य निर्वहन के लिए प्राण साधाना आवश्यक है। इसके बल पर जीवनचक्र का पहिया गतिमान रहता है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य वही है जो धर्मवान, कर्मवान और परोपकारी है। लोगों को नशमुक्त, मासांहार रहित व चरित्रवान जीवन यापन करना चाहिए।
इसी क्रम में भवगती मानव कल्याण शाखा कानपुर देहात अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए अवगुणों को त्यागना होगा। गुरुओं ने कहा कि मनुष्य को हमेशा चैतन्य वातावरण में रहना चाहिए, जिससे मन को शांति मिलती है और दूषित विचार दूर होते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।