फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्हौर, चौबेपुर, शिवराजपुर में सपा जीती

Mon, 08 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर तहसील क्षेत्र के चार ब्लाकों बिल्हौर, चैबेपुर और ककवन ब्लाक में तीन पर सपा प्रत्याशी जबकि एक सीट पर बसपा ने जीत का परचम लहराया है। परिणाम आते ही प्रत्याशी जीत का प्रमाण पत्र लेने को जिला मुख्यालय रवाना हो
विज्ञापन


गए।
बिल्हौर विकास खंड कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू मतदान में ब्लाक के सभी 86 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। दोपहर 1:30 बजते सभी बीडीसी सदस्य वोट डाल चुके थे। आरओ अलख निरंजन मिश्रा और बीडीओ के नेतृत्व में शाम तीन बजे से शुरू हुई मतगणना में सपा समर्थित अनिल कटियार को 73 मत जबकि सुषमा को 7 और सपा के बागी पदाधिकारी योगेंद्र सिंह को मात्र 6 मत मिले। आरओ ने अनिल कटियार को विजयी घोषित किया।

चौबेपुर समाचार प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड की 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सपा समर्थित युवा प्रत्याशी और बिठूर विधायक मुनींद्र शुक्ला के भतीजे अनुभव शुक्ला क्षेत्र के नए ब्लाक प्रमुख होंगे। आरओ संतोष द्विवेदी ने बताया कि अनुभव शुक्ला को 63, जबकि कमला यादव को 5 मत मिले, जबकि दो मत अवैध रहे।
विज्ञापन


ककवन समाचार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक 32 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने रविवार को नए ब्लाक प्रमुख का चुनाव शांति पूर्वक किया। आरओ अजीत कुमार सिंह ने बतायाकि सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान मात्र 50 मिनट में ही पूर्ण हो गया। शाम तीन बजे मतगणना के बाद आए ब्लाक प्रमुख पदों के नतीजों में बसपा के पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर की पत्नी और निर्वतमान निर्मला दिवाकर ने जीत कायम रखी।

निर्मला दिवाकर को 19 वोट मिले जबकि सपा समर्थित सतेंद्र दुबे उर्फ राजू को मात्र 13 वोटों से संतोष करना पड़ा। शिवराजपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार आरओ वीके सिंह ने बतायाकि ब्लाक प्रमुख पद के लिए मात्र एक ही नामांकन कराया गया था। रविवार को राजेश कोरी को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें