निचली गंग नहर के भैसऊ और विषधन आईमा पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लखनऊ-इटावा राजमार्ग से हजारों की संख्या में ओवर लोड वाहन सड़क से गुजरने से मार्ग जगह-जगह उखड़ता जा रहा है। वहीं ओवर लोड वाहनों के गुजरने से मार्ग पर दुर्घनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।
एक वर्ष पहले सरकार ने करोड़ों की लागत से लखनऊ-इटावा राजमार्ग के बिल्हौर-रसूलाबाद खंड का सुदृढ़ीकरण कराया था। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से यह मार्ग जगह-जगह उखड़ चुका है। लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस वे में लगे हजारों डंपरों सहित बांगरमऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज को जाने वाले मौरंग, गिट्टी लगे ओवर लोड वाहन इसी मार्ग से गुजरते है। जिससे कि इस मार्ग पर दुर्घटनाएं भी कुछ ज्यादा ही होती है।
ककवन के व्यापारी शिवनारायण गुप्ता, इंद्र बहादुर, रजनीश, वशीर ने बताया कि यदि जल्द ही प्रशासन न चेता तो ककवन नहर पुल भी क्षतिग्रस्त हो जाएगा। इन लोगों ने जिलाधिकारी से ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने की मांग करते हुए गति सीमा निर्धारित करने की मांग की है।