फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन से विवाद पर पुलिस चौकी में हंगामा

Sun, 26 Mar 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
-झींझक चौकी में युवक के समर्थन में जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत उप केंद्र में खराब एलईडी बल्ब के स्थान पर नये बल्ब न मिलने पर ओमनगर निवासी युवक और लाइनमैन के बीच विवाद हो गया। पुलिस लाइनमैन को लेकर चौकी पहुंची। तभी युवक चौकी में तहरीर देने पहुंच गया। इस पर पुलिस ने दोनों को बैठा लिया। युवक को छुड़ाने के लिए 50 लोग चौकी पहुंच गये और युवक को छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा किया। माहौल बिगड़ता देख सूचना अधिकारियों को दी गई। इस पर भारी फोर्स ने पहुंच कर लोगों को शांत कराया। बाद में समझौता होने पर दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



झींझक कस्बा के ओमनगर मोहल्ला निवासी संजय चार खराब एलईडी बल्ब बदलने के लिए विद्युत उपकेंद्र झींझक गया था। संजय ने लाइनमैन वीरेंद्र से खराब एलईडी बल्ब बदलने की बात कही तो उन्होंने नये बल्ब न होने की बात कही। इस पर युवक कार्यालय में अंदर चला गया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। विद्युत कर्मियों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस लाइनमैन को लेकर चौकी पहुंची। तभी पीछे से युवक चौकी पहुंच गया। दोनों को पुलिस ने बैठा लिया।


इस सूचना पर बड़ी संख्या में लोग युवक को छुड़ाने झींझक पुलिस चौकी पहुंच गये और युवक को छोड़ने की मांग कर हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग नहीं माने। माहौल बिगड़ता देख चौकी प्रभारी ने अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस ने लाइनमैन और युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन



 विद्युत उपकेंद्र झींझक के जेई सचिन यादव ने बताया कि 500 नये एलईडी बल्ब आए थे,  जो बदले जा चुके हैं। शुक्रवार को ही बल्ब खत्म हो गए।  अब आने पर बदले जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर माणिक चंद्र पटेल ने बताया कि चौकी पर भीड़ जमा होने की सूचना पर गए थे। लोगों को शांत करा दिया है। युवक व लाइनमैन के बीच समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया है। इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें