फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालभाड़ा परियोजना के मजदूरों से मारपीट व लूटपाट

Fri, 24 Mar 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलपुर थाना के परजनी गांव के पास मालभाड़ा परियोजना में कार्य कर रहे मजदूरों को बुधवार रात्रि टेंट में सोते समय दर्जन भर बदमाशों ने लाठी से पीट-पीटकर घायल कर दिया। बदमाशों ने मजदूरों से मोबाइल फोन व नगदी छीन ली। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


रायबरेली के मेड्रलिन बरार गांव निवासी शिवचंद्र पुत्र रामप्रकाश गांव के ही महेंद्र सिंह पुत्र अमर बहादुर के साथ परजनी गांव के पास रेलवे
मालभाड़ा परियोजना में मजदूरी करता है। बुधवार रात दोनों टेंट में सो रहे थे। रात दो बजे पहुंचे अज्ञात दर्जनभर बदमाशों ने दोनों को लाठी से पीटना शुरू कर दिया, इससे उन्हें चोट आई है।

आरोप है कि इस दौरान दोनों के मोबाइल फोन व शिवचंद्र से 2200 रुपये छीनकर बदमाश फरार हो गए। कुछ दूरी पर रुके अन्य मजदूरों के मोबाइल फोन से पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डायल 100 गाड़ी के एचसीपी सहदेव सिंह ने पीड़ितों से जानकारी ली। कंचौसी चौकी प्रभारी कंचौसी बलराम सिंह ने बताया कि मजदूरों के साथ हुई मारपीट व लूटपाट की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन छीनने की बात संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें