फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की डिग्री लेकर चपरासी की नौकरी ढूंढ रहे युवा: कलराज

Tue, 14 Feb 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेरापुर विधानसभा सिकंदरा में भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बाहुबलियों का राज कायम है। अल्पसंख्यक और बहुसंख्यकों को लड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे विकास का दावा करने वाली सपा सरकार प्रदेश को विनाश की ओर ले जा रही हैं। कलराज ने सपा सरकार के एक मंत्री का नाम लिए बगैर खनन कराने ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके कार्यों का विरोध करने पर जलाकर मार डालने की धमकी देने की बात कहते हुए बहुबलियों द्वारा गरीब जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि जो लोग विकास की बात करते हैं उनके शासन में कोई विकास नहीं हुआ बल्कि विकास की दुहाई देने वाले बहन बेटियों की इज्जत की भी सुरक्षा नहीं कर सके। प्रदेश में इंजीनियर की डिग्री लिए युवा चपरासी की नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनके द्वारा चलाई गई कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से देश के नवजवानों को रोजगार पाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन



इस योजना के तहत पांच लाख से दस लाख रुपये तक का बैंकों से ऋ ण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इस मौके पर डा. विवेक द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष वंशलाल कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर त्रिपाठी, अनुग्रह नारायण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष एवं चुनाव संयोजक रामजी गुप्ता, रामप्रकाश प्रजापति, सुभाष चंद्र मिश्रा, अतुल अग्निहोत्री, अनिल कुमार शुक्ल, राम किशोर पांडेय, अशोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें