फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के सोना-चांदी चोरी में युवक को दबोचा

Sat, 25 Mar 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अराोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलपुर को झीझक कस्बा के सुभाषनगर में सर्राफ के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। पकड़े गए युवक ने कर्ज अदायगी के लिए 300 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी चोरी किए जाने की बात कुबूल की।
विज्ञापन

झींझक के सर्राफ अशोक कुमार निवासी वार्ड नंबर नौ सुभाष नगर झींझक ने मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम को वह दुकान बंदकर आर्डर के सोने, चांदी के जेवर व नकदी का झोला घर लेकर आया था। झोला बरामदे में रखकर वह काम से अंदर चला गया। लौटने पर झोला नदारद मिला। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने पर क्राइम ब्रांच व मंगलपुर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि लाखों के सोने, चांदी जेवर चोरी मामले में आरोपी किशन कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी वार्ड नंबर नौ सुभाष नगर झींझक को छोटा चौराहा के पास माल बेचने जाते समय पकड़ा गया। आरोपी के पास से सोने की पांच जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र पैंडल 16, महिला अंगूठी 15, अंगूठी 11, कान के बाला 7, कान की बाली 8, चेन 3, गिन्नी एक, कान के झाले 4 जोड़ी, कान के टाप्स 9 जोड़ी, बेसर 4, ओम लाकेट 9, मांगबेदी 4, सुई धागा 6 जोड़ी, मंगलसूत्र के दाने 35, नाक की कील 42, भारन टूटे हुए वजन करीब 30 ग्राम, नाक की नथनी 17, चांदी की बचकाना खडुआ 14 जोड़ी, चांदी की चूड़ी 2, करधनी बचकाना 5, हाफपेटी एक, गुच्छा एक, पैरफूल एक जोड़ा, जंजीर 4, तोड़िया बचकाना 11, ब्रेसलेट एक, बिछिया 121, पायल 12 जोड़ी सहित 284 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि युवक जुआ व नशे का आदी है। इस वजह से वह कर्जदार हो गया था, जिसे चुकता करने के लिए उसने चोरी की थी। एसपी ने खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की बात कही।
विज्ञापन

 तें हैं जिनका खुलासा आज भी इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें