फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में विवाहिता की हत्या

Wed, 03 May 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते बिलखते मायके पक्ष के लोग।
विज्ञापन
बलहरामऊ गांव में विवाहिता की हत्या कर दी गई। ससुरालीजन शव चारपाई पर छोड़कर भाग निकले। मायके वालों ने 6 ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही पति पर गांव की युवती से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


सिकंदरा थानाक्षेत्र के ग्राम रुहनी निवासी दयाशंकर की बेटी सुष्मिता की शादी 15 मार्च 2012 को डेरापुर क्षेत्र के बलहरामऊ गांव में रामदास के पुत्र राहुल से हुई थी। पिता दयाशंकर ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे ससुरालियों ने सुष्मिता की तबियत खराब होने की जानकारी दी थी।


सुबह जब वह पहुंचे तो आंगन में चारपाई पर सुष्मिता का शव पड़ा हुआ था। सिर पर चोटों और गले में रस्सी कसने के निशान थे। इसके अलावा घर पर कोई नहीं था। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर, सीओ माजिद अब्सार एसओ फाजिल सिद्दीकी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। दयाशंकर ने बताया कि शादी के बाद सुष्मिता के एक बेटा विराट (3) व डेढ़ साल की बेटी लवली है। पति राहुल के गांव की ही युवती से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन



इसके अलावा ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की भी मांग करते थे। जिसका विरोध करने पर उन्होंने सुष्मिता की हत्या कर दी और भाग निकले। ससुरालीजन विराट और लवली को भी अपने साथ ले गए। दयाशंकर की तहरीर पर सास, ससुर रामदास, पति राहुल, ननद आरती, राधा व एक युवती शबनम पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें