फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगी आग, 7 गृहस्थियां राख

Wed, 03 May 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
भीषण आग के चलते जल गए बर्तन।
विज्ञापन
बच्चों के आग से खेलने के दौरान आग लग जाने से 7 गृहस्थियां राख हो गईं और इतनी ही बकरियां जलकर मर गईं। दमकल टीम ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रनियां चौकी क्षेत्र के सिहुराभावन का पुरवा में मंगलवार दोपहर बसीर के घर के बाहर कुछ बच्चे कागज जलाकर खेल रहे थे। इसी दौरान बसीर के छप्पर में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। आग की चपेट में फ रमान खान, हासिर खान, राम मिलन कश्यप, नन्हू कश्यप, रमेश पाल, रसूल हनीफ  के घर भी आ घए। आग से राम मिलन की 7 बकरियां जलकर भुंज गईं। ग्रामीणों ने डायल 100 व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


घटना की जानकरी पर अकबरपुर सदर एसडीएम जयनाथ यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

आग बुझाने के दौरान ही दमकल गाड़ी का पानी खत्म हो गया । इसके बाद दमकल ने घाटमपुर रजबहे के बंबे से पानी भरा और फिर से आग बुझाना शुरू किया। ग्रामीण भी हैंडपंपो से पानी लेकर आग बुझाने में लगे रहे। कुछ लोग नाले के पानी से भी आग बुझाने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें