फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पास सो रहे युवक की हत्या

Fri, 30 Sep 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औनहां पुलिस चौकी क्षेत्र के नुनारीबहादुरपुर गांव में चबूतरे पर सो रहे एक युवक की हत्याकर शव को ट्रैक्टर के पास फेंक दिया । मृतक की मां ने जमीन के रंजिश में हत्या किए जाने की बात कही। उधर, पुलिस ने घटना में गांव के ही एक युवक समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन



शिवली क्षेत्र के गांव नुनारीबहादुरपुर गांव में बुधवार की देररात अवध बिहारी अवस्थी का पुत्र गोपाल उर्फ आदित्य अवस्थी (30) घर के पड़ोस में दिनेश अवस्थी के चबूतरे पर सो गया। यहीं पर गोपाल अपना ट्रैक्टर भी खड़ा करता था।


गुरुवार की सुबह काफी देर तक गोपाल के सो कर नहीं उठने पर जाकर देखा तो होश उड़ गए। गोपाल की मौत हो चुकी थी और उसके गले पर काले निशान पड़े थे।


मृतक की मां प्रभा देवी ने पुलिस को बताया कि करोम गांव निवासी राजेश शुक्ला से जमीनी विवाद चलता है। इसकी पैरवी गोपाल करता था। प्रभा देवी ने शक जताया है कि राजेश ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गोपाल की हत्या की है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी।

बुझ गया चिराग-  अवध बिहारी अवस्थी का एकलौता पुत्र गोपाल था। उसकी बीती रात हत्या कर दी गई। गोपाल की दो बहने हैं कीर्ति व पूर्ति जिनकी शादी हो गई है।

हत्या की खबर सुनकर पहुंची बहनों व मां प्रभा का बुरा हाल हो गया। उधर, एकलौते बेटे की लाश मिलते ही पिता अवध बिहारी जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। उनके एक आंसू भी आंखों से नहीं निकला। वह बदहवास पड़ोसी के तख्त पर पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें