फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकालकर दिया शिव संदेश

विज्ञापन
kanpur dehat programe - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। गुरुवार को कस्बे के सदर बाजार रोड पर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से भव्य कलश/शोभायात्रा निकाली गई। महामंडलेश्वर एवं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फीता काटने के बाद झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि शिव ही विश्व के परमपिता और आदिशक्ति हैं। संसार के कल्याणकारी और संहारक देव भी हैं जिसके चलते उनको देवाधिदेव (महादेव) कहा जाता है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि शिव कल्याणकारी देव हैं वह विश्व का कल्याण करें। इसी अवधारणा के साथ सेवा केंद्र के सदस्य उनकी जयंती पर कलश शोभायात्रा निकालते हैं।
बताया कि इस बार 84वीं जयंती मनाई गई। यात्रा नगर पालिका रोड से मुगल रोड होते हुए मुख्य चौराहा पहुंची। शाम को वापस आयोजन स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल महिला-पुरुष धवल वस्त्र धारण किए शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सेवा केंद्र की मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी अनुराधा बहन ने बताया कि शिव संपूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त हैं। कहा कि यही वजह है कि विश्व का कोई भी देश हो अथवा कितना भी दुर्गम स्थान लेकिन, वहां पर शिवालय अवश्य मिलेंगे। शोभायात्रा में सृष्टि बहन, कपूर भाई, शिवकरन सिंह, सुरेश, हरमोहन, डॉ आरएस सचान और सभी ब्रह्मकुमार एवं ब्रह्माकुमारियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें