भीतरगांव (घाटमपुर)। सोमवार की सुबह कस्बे के खदरी मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कस्बा भीतरगांव निवासी अजय कुरील (25) अपने मित्र पुत्तन के साथ बाइक से धरमपुर बंबा गया था। वहीं से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही खदरी मोड़ पर पहुंचा तभी, तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जबकि, घायल को सीएचसी से इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।