फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन लाइन का तार चोरी, बरामद

विज्ञापन
kanpur dehat crime - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। पुलिस चौकी नंदना क्षेत्र में चोरों ने मेगावाट (ट्रांसमिशन) लाइन का 1200 मीटर तार चोरी कर लिया। लाइन से तार काटने के बाद बंडल बनाकर आम के बगीचे में छिपा दिए। शनिवार सुबह ग्रामीण ने तारों के बंडल छिपे देखे तो चर्चा हुई और चौकी पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

यमुनापट्टी में बन रहे 1980 मेगावाट नेयवेली पावर प्लांट की एक लाइन कानपुर देहात के रनियां कस्बा स्थित औद्योगिक क्षेत्र के लिए डाली जा रही है। जिसका काम तेजी के साथ जारी है। गजनेर (कानपुर देहात) थानाक्षेत्र और नंदना चौकी क्षेत्र के मध्य स्थित महमदपुर गांव के निकट टॉवरों में तार बांधने का काम चल रहा है। चार दिन पहले लाइन पर चार सौ मीटर की दूरी पर लाइन के तीनों काट लिए गए थे। कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक कुल 1200 मीटर तार काटा गया है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये के आसपास है।
चोरी की घटना के बाद लाइन पर काम कर रहे अधिकारी/कर्मचारी चोरी गए तार की तलाश करने में जुटे थे। किसी ने महमदपुर गांव के बाहर आम के बगीचे में तारों के कुछ बंडल छिपे देखे। गांववालों ने इसकी सूचना एलएंडटी कंपनी के कैंप और पुलिस चौकी नंदना में दी। चौकी इंचार्ज धन्य कुमार ने बताया कि सूचना मिली है तार बरामद करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें