फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: सिलेंडर फटने से धमाका, आठ दुकानें जलकर राख

Thu, 07 Nov 2019 04:27 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
आठ दुकानें जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर में मोहल्ला जवाहर नगर में मूसानगर रोड पर सरकारी अस्पताल के पास गुरुवार सुबह फुटपाथ किनारे टट्टर और झोपड़ी डालकर बनी दुकानों में आग लग जाने से आठ दुकाने जलकर राख हो गईं। सरकारी अस्पताल के बगल में रोड के किनारे लगी हुई गुमटियों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कूड़े के ढेर में आग सुलग रही थी जिसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


सुलगने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हाईवे के किनारे लगी हुई गुमटियां आग की चपेट में आ गई। एक गुमटी में वेल्डिंग का सामान था। उसमें आग लगने के बाद रखा हुआ सिलेंडर फट गया। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कपड़े की गुमटी, ऑटो पार्ट्स की दुकान, सिलाई की दुकान, हेयर कटिंग की दुकान आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी।

जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह खराब हो गई जिसके चलते आग और बढ़ गई। थोड़ी देर बाद दूसरी गाड़ी बुलाई गई तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें