फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से छुआ हाईटेंशन लाइन का तार, पोलिंग पार्टी कूदी

Mon, 20 Feb 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर देहात रसूलाबाद प्राइमरी पाठशाला मेघजाल की पोलिंग पार्टी को ले जा रही बस में हाईटेंशन लाइन का तार छू गया। चिंगारी निकलता देख कर पोलिंग पार्टी के पीठासीन अधिकारी सहित तीन लोग चलती बस से कूद पड़े। इससे तीनों घायल हो गए। इस पर उन्हें सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि, मतदान के लिए रिजर्व पोलिंग पार्टी को मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा हैं कि शनिवार की देर रात पोलिंग पार्टी को लेकर  रसूलाबाद के मेघजाल गांव छोड़ने जा रही बस जब सेननाय मुहम्मदनगर गांव के पास पहुंची  तो  यहां हाईटेंशन लाइन का तार बस में छू गया। इससे तेज स्पार्किंग हुई। इससे में बस में करंट उतर जाने के भय से पीठासीन अधिकारी, सहायक व आरक्षी चलती बस से कूद गए। इससे तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उक्त तीनों घायलों को सीएचसी रसूलाबाद लाया गया।

यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों का इलाज करने वाले डा. जेपी सिंह ने बताया कि पीठासीन अधिकारी सुरेश कुमार, सहायक शंकरलाल व आरक्षी लालमणि यादव घायल हुए हैं। इनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद रात में ही रिजर्व से नई पोलिंग पार्टी मेघजाल गांव के लिए रवाना की गई। इस पर नई पोलिंग टीम ने मेघजाल गांव में वोट डलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें