फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंबर तोड़ने पर वकीलों ने लगाया जाम

Tue, 11 Apr 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील के बाहर माती रोड पर जाम लगाए वकील।
विज्ञापन
तहसील अकबरपुर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्माणाधीन बाउंड्री की जद में आए वकीलों के बस्तों को प्रशासन ने जेसीबी से तुड़वा दिया था। तहसील खुलने पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए माती रोड पर जाम लगा दिया। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम जयनाथ यादव एवं सीओ आलोक जायसवाल की अगुवाई में आधा दर्जन बस्ते ध्वस्त किए गए थे। इसके बाद बाउंड्री निर्माण कार्य शुरू करवाया दिया गया। छुट्टी होने के कारण अधिवक्ता विरोध नहीं जता सके थे। सोमवार को तहसील खुली तो अधिवक्ताआें ने अधिवतक्ता समिति के अध्यक्ष दिलीप यादव एवं महामंत्री गिरिजेश त्रिपाठी की अगुवाई में लोगों ने माती रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हुए।

एसडीएम ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। अधिवक्ता डेढ़ घंटे तक हंगामा करते रहे। माती रोड जाम होने के कारण जिला अस्पताल पहुंचने के लिए तमाम मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता ने तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के साथ बैठकर वार्ता की। अधिवक्ताओं ने उनके तोड़े गए चेंबरो का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन


इस पर एडीएम ने कहा कि इसके लिए कोई फंड की व्यवस्था नहीं होती है लेकिन वे लोग अपने स्तर से उसी जगह पर निर्माण कर लें, बाकी पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जाम खत्म कर दिया। एसडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि वार्ता शांतिपूर्ण रही। उनकी पूरी मदद की जाएगी। वहीं, बाउंड्री का निर्माण लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें