फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी टूटने की सूचना से झांसी रूट बाधित, दो ट्रेनें लेट

Tue, 17 Apr 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रैक की जांच के बाद गाड़ियों को सिगनल देते एसएम।
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। झांसी-कानपुर रेल रूट पर चौराह रेलवे स्टेशन के यार्ड में पटरी चटकने की सूचना से रेलवे कर्मचारी परेशान रहे। दो बार अल्ट्रासोनिक मशीन से जांच की गई फिर रूट बहाल किया गया। इस दौरान दो ट्रेनें करीब एक घंटे रुकी रहीं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुखरायां स्टेशन पर 12541 गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुबह करीब साढ़े आठ बजे रुककर झांसी की ओर रवाना हुई। चौराह स्टेशन से पहले जलपुरा रेलवे क्रासिंग पर किसी कारण से ट्रेन रुक गई। इसी दौरान एक यात्री ने मोबाइल से फोटो खींचकर अगले ठहराव वाले उरई स्टेशन पर सूचना दी कि चौराह स्टेशन के यार्ड में पटरी चटकी है।

सुबह 9 ब़जे  जानकारी चौराह स्टेशन मास्टर नरेंद्र कटियार को दी गई। सूचना मिलते ही कालपी और पुखरायां स्टेशनों के बीच ट्रेनों का आवागमन रोककर अल्ट्रासोनिक मशीन से पटरियों की जांच की गई। यार्ड में पटरियों की जांच के बाद 9.45 बजे  51804 झांसी-कानपुर पैसेंजर रवाना कर दी गई लेकिन उक्त मोबाइल नंबर से फिर पटरी चटकने की सूचना दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान कालपी से पुखरायां की ओर जा रही 51803 झांसी-कानपुर पैसेंजर को चौराह स्टेशन पर और पीछे आ रही 2173 मुंबई-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट को कालपी स्टेशन पर रोका गया।

करीब एक दर्जन कर्मचारियों को लगाकर दोबारा अल्ट्रासोनिक मशीन से पुखरायां और चौराह स्टेशन के मध्यम जांच कराई गई लेकिन पटरी में कहीं भी फ्रैक्चर नहीं मिला। करीब एक घंटे के बाद ट्रेनों का आवागमन बहाल किया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि उक्त नंबर से गलत सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें