फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों की गोली खाई, भिड़ा रहा, खदेड़ कर दम लिया

Sat, 14 Apr 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोली लगने से घायल जयसिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुखरायां के बाद अब गजनेर थाना क्षेत्र के जिठरौली गांव में गुरुवार रात बदमाशों ने किसान के घर डाका डालकर करीब 9 लाख की नगदी-जेवर लूट लिया। बदमाशों ने भिड़ने पर किसान के भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया और फायरिंग करते हुए छत के रास्ते भाग निकले। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई, वहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। पुलिस को मौके से दो खोखे, टार्च व रॉड मिले। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि चोरी की नीयत से तीन बदमाश घर में घुसे थे, जिसमें एक को घर के लोगों ने पकड़ लिया था। जिस पर उसके साथी ने फायरिंग कर दी और उसे छुड़ा ले गए। पुलिस को तहरीर के मुताबिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिठरौली गांव में गुरुवार रात किसान इंद्रजीत सिंह के घर छह बदमाश पड़ोसी रामसरन के घर की दीवार से चढ़कर दाखिल हुए और अलमारियों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर निकालने लगे। इंद्रजीत के बेटे दीपेंद्र ने बताया कि कि खटपट सुनकर उसकी आंख खुल गई। उसने फोन कर छत पर सो रहे चचेरे भाई जय सिंह उर्फ भोला को इसकी जानकारी दी। जय ने पारिवारिक भाई आशीष को फोन पर सूचना देकर बुलाया। इसके बाद जय नीचे आया और एक बदमाश पर डंडे से वार कर दिया। इस पर अन्य बदमाशों ने मिलकर जय को पीटा और फायरिंग कर दी। बदमाशों ने जय सिंह पर दो फायर किए। इससे गोली उसके पेट व हाथ में लगी। इसके बाद भी जय बदमाशों से भिड़ा रहा और उनका पीछा किया पर बदमाश भाग निकले। दीपेंद्र के अनुसार, बदमाश 88 हजार नगद और आठ लाख के जेवर ले गए। घायलावस्था में दौड़ने पर जय सिंह का काफी खून निकल गया। पुलिस ने जय सिंह को जिला अस्पताल भेजा, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर किया गया। पीड़ित परिवार कानपुर हैलट में है। इस वजह से तहरीर नहीं दे सके हैं। एसओ रवींद्र तिवारी ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भेजा गया है अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। उसने कई जगह से अंगुलियों के निशान लिए।  


घटना में करीबी के शामिल होने का शक
वारदात में किसी करीबी के शामिल होने का शक है। बदमाश इंद्रजीत के यहां जाने के लिए काफी दूर स्थित रामसरन के घर की एक छोटी दीवार के सहारे उनके छत पर चढ़े, इसके बाद कई घरों की छतों से होते हुए वह इंद्रजीत के यहां पहुंचे। अगर बाहरी बदमाश होते तो उन्हें इस तरह से जाने के रास्ते का अंदाजा न होता। शुक्रवार शाम जय सिंह पुखरायां से ट्राली व लेवलर खरीद कर लाया था। इससे बदमाशों को घर में नगदी होने का अनुमान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें