फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव की चौपाल में ग्रामीणों का हो-हल्ला

Fri, 05 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। लोहिया समग्र गांवों में कराए गए विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए प्रमुख सचिव नियोजन आरपी सिंह क्षेत्र के लोहिया गांव महाराजपुर पहुंचे। वहां पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जानकारी ली। जिसमें राशन वितरण की शिकायतें ज्यादा रहीं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने एसडीएम से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। गांव में मिली खामियों पर प्रमुख सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जवाब तलब किया। गांव से पहले उन्होंने चौबेपुर थाने का मौका मुआयना किया। बताया गया है कि प्रमुख सचिव के पास शासन से आए निर्देश के बाद तुरंत लखनऊ रवाना हो गए।

प्रमुख सचिव सबसे पहले चौबेपुर पुलिस थाने पहुंचे। सलामी के बाद कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने आन लाइन एफआईआर के बारे में पूछताछ की। फिर वह गांव महाराजपुर को रवाना हो गए। गांव में शौचालय, नाली, सीसी रोड व लोहिया आवास आदि देखे। अंधेरा होने के कारण प्रमुख सचिव ने ग्राम पंचायत के मजरा तातियागंज स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में ग्रामीणों की चौपाल लगाई। एक स्वर में ग्रामीणों ने राशन वितरण में धांधली की शिकायत की। जिला पूर्ति अधिकारी से जवाब तलब कर एसडीएम से कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन


बिजली के बारे पूछते ही ग्रामीणों ने जमकर हो हल्ला किया। प्रमुख सचिव ने अधिशाषी अभियंता एससी मिश्रा से जानकारी चाही, तो बताया गया कि शेडयूल लखनऊ से निर्धारित है। गांव के सत्य नारायण गुप्ता ने अवैध मिट्टी खनन, तातियागंज के प्रकाश ने पट्टे की भूमि पर कब्जा और राम किशन ने नालियों का पानी रोड पर बहने की शिकायत की।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने सरकारी शिक्षकों के स्कूल न पहुंचने की शिकायत भी की। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की समस्या भी
बताई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से जल्द सुधार की हिदायत दी। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, सीडीओ शंभू कुमार, एसपीआरए सुरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें