फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में आयकर का छापा

Thu, 27 Jul 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर कस्बे के बीआरसी परिसर स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा कार्यालय में बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने लगभग ढाई घंटे तक अभिलेख खंगाले। जांच के बाद टीम चली गई। कार्यालय के बाबू दूर रखे गए, जांच टीम ने उनसे कोई बात नहीं की।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर तीन बजे आयकर विभाग कानपुर से डिप्टी कमिश्रर मीनू सिंह विष्ट ने आठ सदस्यीय टीम के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा कार्यालय में छापेमारी की। अचानक आयकर टीम के आने से दफ्तर में हड़कंप मच गया। सबसे पहले लेखा विभाग के अभिलेख कब्जे में लिए गए। इसके बाद टीम के सदस्यों ने बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने लेखाधिकारी चरण मधुकर शुक्ला से जानकारी ली।

टीम ने सर्व शिक्षा अभियान के लेखाधिकारी दिगंबर तिवारी और बीएसए पवन कुमार को जरूरी अभिलेखों के साथ मौके पर बुलाकर छानबीन की।
टीम ने एमडीएम, सर्व शिक्ष अभियान के तहत पुस्तक खरीद, ड्रेस, निर्माण आदि से संबंधित अभिलेख देख टीडीएस कटौती के बारे में जानकारी ली। बीएसए पवन कुमार ने बताया कि टीम ने करीब ढाई घंटे पड़ताल की है। उनके मुताबिक टीम के सदस्य कोई भी अभिलेख साथ नहीं ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें