फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुच्छी गांव में पकड़ा अवैध खनन

Tue, 18 Apr 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में खड़ा पकड़ा गया ट्रैक्टर।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुच्छी गांव में चल रहे अवैध खनन को डायल 100 पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लिया गया है। डायल 100 ने अकबरपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मुरीदपुर, कुच्छी, लालपुर, दरगवां आदि गांव खनन के मामले में चर्चित रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने डायल 100 को खनन किए जाने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर को चालक अजीत पुत्र रामऔतार निवासी मैरखपुर सहित पकड़ लिया।

डायल 100 टीम के एचसी राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह व अनिल ने बताया कि कुच्छी गांव स्थित टावर के पास श्रीराम के खेत में खनन हो रहा था। पुलिस देखकर मजदूर भाग गए। इसके बाद डायल 100  ने ट्रैक्टर एवं चालक को  कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को अवैध खनन के आरोप में सीज कर दिया गया है। वहीं, चालक को पूछताछ को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें